spot_img

डकैती की सूचना निकली झूठी, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

spot_img

संवाददाता
विनोद कुमार यादव

डायल 112 पर दी गई थी सूचना, पारिवारिक विवाद को लेकर रची गई मनगढ़ंत कहानी

नौगढ़ (चंदौली)। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के चमेरबांध निवासी अशोक कुमार यादव ने डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि उनके घर में कुछ बदमाशों ने धावा बोलकर महिला को बंधक बना लिया और लाखों रुपये के गहनों व नगदी की डकैती कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नौगढ़ नामेन्द्र कुमार रावत ने स्वयं जांच की। उन्होंने बताया कि सूचना प्रथम दृष्टया ही संदिग्ध लग रही थी। पड़ताल में सामने आया कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

पारिवारिक विवाद को दबाने की कोशिश

सीओ नामेन्द्र कुमार रावत ने स्पष्ट किया कि शिकायतकर्ता अशोक कुमार यादव के परिवार में बहु द्वारा पारिवारिक न्यायालय में विवाद चल रहा है। उसी विवाद को दबाने और दबाव बनाने के उद्देश्य से यह मनगढ़ंत कहानी रची गई थी। जांच में क्षेत्र में किसी भी प्रकार की डकैती की घटना का कोई प्रमाण नहीं मिला।

झूठी सूचना पर होगी कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि झूठी शिकायत व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की सूचना न केवल प्रशासन का समय बर्बाद करती है बल्कि समाज में अनावश्यक भय भी पैदा करती है। सीओ नौगढ़ ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी वास्तविक घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर ही पुलिस को सूचित करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page