spot_img

Chandauli news अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य शुभारंभ जेएस पब्लिक स्कूल, में

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली,जेएस पब्लिक स्कूल, कासिमपुर पांडेयपुर में पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गर्ल्स हैंडबॉल टूर्नामेंट 2025 का शुभारंभ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत वेद मंत्र और शंखनाद से हुई, जिससे संपूर्ण विद्यालय प्रांगण आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान हो उठा। प्रकृति भी मानो इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही थी।

मुख्य अतिथि आदित्य लाग्हे चंदौली पुलिस अधीक्षक ने ध्वजारोहण कर एवं मशाल प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजन राय (प्रख्यात शिक्षाविद), श्री अमित पांडेय (यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन), एवं श्री मोहम्मद तौहीर (नेशनल कोच, हैंडबॉल) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रतिभागी टीमों ने परेड करते हुए ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना, वेलकम डांस, बनारसी नृत्य, थीम डांस एवं पिरामिड प्रदर्शन ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। तालियों की गूंज ने विद्यार्थियों के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में खेल भावना, अनुशासन और जोश का संदेश दिया।

विद्यालय के संरक्षक डॉ. विद्याभूषण सिंह ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 27 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें 6 विदेशी टीमें शामिल हैं। लगभग 280 खिलाड़ी एवं 70 कोच उपस्थित हैं। टूर्नामेंट के संचालन हेतु 20 निर्णायक नियुक्त किए गए हैं।

अतिथियों का स्वागत विद्यालय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने मोमेंटो, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया।

खेल मुकाबलों की शुरुआत में अंडर-19 वर्ग में जीके सेठी स्कूल, चेन्नई ने डीपीएस बेंगलुरु को 15-5 से हराया। अंडर-17 में इंडियन स्कूल अलवदी ने यूएई की टीम को 12 गोल से हराया। अंडर-14 में वंदना स्कूल, दिल्ली ने इंडियन स्कूल, ओमान को 9-2 से हराया जबकि ओम साधना स्कूल, मदुरई ने आबूधाबी इंडियन स्कूल को 5-1 से पराजित किया। अंतिम मैच में जेएस पब्लिक स्कूल, कासिमपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान को 8-2 से हराकर विजयी शुरुआत की।

यह आयोजन चंदौली जनपद के लिए गौरव का विषय है और विद्यालय की निरंतर सफलता का प्रतीक है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page