spot_img

Chandauli news, आरक्षित वन भूमि कब्जाने की साजिश का पर्दाफाश  वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़, चंदौली
मझगाई रेंज के भैसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर–4 स्थित धौरवानार नाला क्षेत्र में आरक्षित वन भूमि पर कब्जा करने की बड़ी साजिश को वन विभाग ने समय रहते नाकाम कर दिया। अतिक्रमणकारियों ने वनवासियों को मजदूरी के नाम पर झाड़ियाँ कटवाना शुरू कर दिया था, ताकि जंगल के हिस्से को खाली कर भविष्य में उसे खेती योग्य भूमि बताकर कब्जे का दावा किया जा सके।

लेकिन उसी रात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना ने स्थिति बदल दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने तत्काल टीम का गठन किया और मंगलवार तड़के विशेष दल को मौके पर रवाना किया। टीम ने पहुंचकर अवैध कटाई कर रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी को तत्काल बेदखल कर आरक्षित वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा दिया गया।

रेंजर अमित श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा—
“वनवासियों को मजदूरी के नाम पर अवैध गतिविधियों में शामिल कराना गंभीर अपराध है। अगली बार पकड़े जाने पर दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। जंगल पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की—
“जो भी व्यक्ति या गैंग रोजगार का लालच देकर जंगल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, उसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। जंगल बचेगा तभी वनवासी और आने वाली पीढ़ियाँ सुरक्षित रह सकेंगी।”

इस कार्रवाई में वन दरोगा महेंद्र सिंह चौहान, शोभित श्रीवास्तव, वनरक्षक शिवपाल सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी सहित पूरी टीम मौजूद रही। वन विभाग की त्वरित और सख्त कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है, वहीं जंगल संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page