spot_img

एमएएच इंटर कॉलेज गाज़ीपुर में योग , प्राकृतिक चिकित्सा और वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

एंकर — तनावपूर्ण जीवनशैली , बढ़ते प्रदूषण और प्रकृति से दूर होती आधुनिक दिनचर्या के बीच अर्चना योगायतन, नई दिल्ली द्वारा संचालित ‘ऋषि विद्या एवं कृषि विद्या’ पर आधारित राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है । यह अभियान योग, प्राकृतिक चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैविक खेती, बाल विकास और महिला सशक्तिकरण के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण को समर्पित है ।

इसी क्रम में सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को शहर के एमएएच इंटर कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमें लगभग 2000 छात्र-छात्राओं से भी अधिक और अनेक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

योग सत्र में तनाव मुक्ति एवं सात्विक जीवनशैली पर जोर…….

इस कार्यक्रम की शुरुआत योग प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित सामूहिक योग सत्र से हुई । इस अवसर पर योगगुरु डा. सत्यनारायण यादव ने मानसिक तनाव कम करने, शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने तथा संतुलित जीवन जीने की भारतीय पद्धतियों पर विस्तार से सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया ।

उन्होंने सात्विक आहार की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि “प्राकृतिक, शुद्ध और पौष्टिक भोजन ही स्वस्थ जीवन की मूल आधारशिला है।”

वृक्षारोपण एवं सात्विक आहार वितरण

इस कार्यक्रम के अगले चरण में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया । इसके बाद उपस्थित छात्र – छात्राओं और शिक्षकों को सात्विक आहार के रूप में अंकूरित चना, केला आदि वितरित किए गए , ताकि प्रकृति – सम्मत भोजन की अवधारणा को व्यवहार में लाया जा सके ।

इस कार्यक्रम में एमएएच इंटर कॉलेज गाजीपुर के प्रधानाचार्य मुहम्मद खालिद अमीर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे, जिन्होंने अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को प्रकृति-आधारित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों , पर्यावरण संरक्षण , वृक्षारोपण , जैविक आहार , तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

बता दे कि अर्चना योगायतन का यह प्रयास समाज को स्वस्थ, जागरूक और प्रकृति-सम्मत जीवन की ओर ले जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा जा रहा है ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page