spot_img

आबादी के पास शराब की दुकान खुलने पर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

spot_img

गाजीपुर। गुरुवार की दोपहर को सैदपुर के बौरवां गांव स्थित राजभर बस्ती की महिलाओं ने सैदपुर तहसील में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बस्ती के पास खुल रही शराब की दुकानों को आबादी से दूर खोले जाने के संबंध में मांग पत्र तहसीलदार देवेंद्र यादव को सौंपा महिलाओं ने बताया कि पहले देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान बौरवां बाजार में संचालित हो रही थी। अब इन दुकानों को बस्ती के पास खोला जा रहा है। वहां शराब पीकर नशे की हालत में मौजूद लोग पास से आने जाने वाली बस्ती की महिलाओं पर गंदी फब्तियाँ कस रहे हैं।बस्ती की महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है। बहू बेटियां घर में कैद रहने को मजबूर है। शराब पीकर लोग सड़क पर उल्टियां कर रहे हैं। गिर रहे हैं। बहू बेटियों के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि अगर दुकान को आबादी से दूर नहीं ले जाया गया, तो वहां कभी किसी की संघर्ष की स्थिति पैदा हो सकती है। मारपीट हो सकती। अभी तो बस्ती की थोड़ी महिलाएं ही आई है। अगर हमारी मांग नहीं मानी गई, तो पूरे बस्ती के लोग तहसील में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page