spot_img

करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत,परिवार में मची चीख पुकार

spot_img

गाजीपुर। शनिवार की शाम सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना तब हुई, जब किसान खेत में धान के बीज लगाने के लिए अपने पंप  को चालू कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाई शुरू कर दी है।महमूदपुर हथिनी गांव निवासी रामा यादव (47) पुत्र परशुराम यादव शनिवार की शाम खेतों में धान के फसल की तैयारी के सिलसिले में नर्सरी लगाने का काम कर रहा था। नर्सरी में पानी देने के लिए वह अपने पंपसेट पर पहुंचा। जैसे ही उसे ऑन करना चाहा, रामा यादव करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब परिजनों को इसका पता चला, तो वह रामा यादव को करंट से अलग कर तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां जांच कर डॉक्टर ने रामा यादव को मृत घोषित कर दिया। मौत का पता चलते ही मृतक रामा यादव की पत्नी संजू और मां मुगिया देवी सहित सभी परिजनों में कोहराम मच गया। रामा अपने पीछे तीन अविवाहित पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। रामा की मौत ने परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page