spot_img

करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी की दर्दनाक मौत,गांव वालो ने की मुआवजे की मांग

spot_img

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित सिधागर घाट गांव सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। 45 वर्षीय बृजनाथ साहनी, जो वर्षों से गांव में बिजली की छोटी-मोटी मरम्मत कर लोगों की मदद करते आ रहे थे, इसी सेवा भावना के चलते अपनी जान गंवा बैठे।बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति के घर की बिजली बाधित हो गई थी। मदद की आस में लोग बृजनाथ के पास पहुंचे। बिना सटडाउन और किसी सुरक्षा उपकरण के, बृजनाथ पुराने यूनियन बैंक के पास लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और जैसे ही तार जोड़ने लगे, उसी वक्त बिजली बहाल हो गई। करंट की तेज चपेट ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। देखते ही देखते वे ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण दौड़ते हुए पहुंचे और आनन-फानन बिजली आपूर्ति बंद कराई। शव को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बृजनाथ की जिंदगी किसी फिल्मी किरदार की तरह थी, गरीबी, संघर्ष और आत्मसम्मान से भरी। नशे की आदत के बावजूद वह गांव में बिजली सुधारकर पेट पालते थे। उनका परिवार पत्नी और दो बेटे परदेश में मजदूरी कर रहे हैं। गांव में बृजनाथ अकेले रहते थे।घटना की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, गांव के लोग मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page