spot_img

ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक की दर्दनाक मौत

spot_img

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित हरपुर में एनएच-24 पर शनिवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पड़ोसी जनपद चन्दौली के धानापुर निवासी पंकज दूबे (35) अपने ससुराल जीवपुर बाइक से जा रहा था। तभी हरपुर के पास गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोग 108 एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाये। जहाँ गम्भीर स्थिति को देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना ससुर गोपाल तिवारी को दी गई। जैसे ही मौत की सूचना मिलते ही पत्नी करिश्मा रोने-बिलखने लगी तथा आंखो से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था, वही 12 वर्षीय पुत्र अथर्व आंखों में आंसू लिए मां को सम्बल प्रदान कर रहा था। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए पीएम हाउस भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page