spot_img

यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अनुज कनौजिया ढेर

spot_img

गाजीपुर। यूपी एसटीएफ और झारखंड एसटीएफ के संयुक्त अभियान में कुख्यात शार्प शूटर अनुज कनौजिया शनिवार रात जमशेदपुर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया। इस कार्रवाई में यूपी एसटीएफ के डीएसपी डीके शाही समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।शनिवार रात करीब 11:30 बजे गोविंदपुर इलाके में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस को सूचना मिली थी कि जनता मार्केट के पास एक घर में ढाई लाख का इनामी अनुज कनौजिया छिपा हुआ है। यूपी एसटीएफ ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर घर को घेर लिया, लेकिन खुद को घिरता देख अनुज ने पुलिस पर बम फेंकने और फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस और अपराधी के बीच करीब 25 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें अनुज ढेर हो गया और डीएसपी घायल हो गए।घायल डीएसपी को टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से बम, गोलियां और अन्य हथियार बरामद किए हैं।अनुज कनौजिया मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव का निवासी था। दो दिन पहले ही यूपी डीजीपी ने उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित किया था। उस पर मऊ, गाजीपुर और आजमगढ़ में कुल 23 आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन अपराध शामिल थे।मुख्तार अंसारी की मौत के बाद उसके गैंग के कई शूटर भूमिगत हो गए थे, लेकिन यूपी एसटीएफ लगातार अभियान चला रही थी। तीन महीने से एसटीएफ उसकी तलाश में थी और अंततः जमशेदपुर में उसे ढेर कर दिया गया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page