spot_img

डीएम ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए दिलाई शपथ

spot_img

गाजीपुर।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी 2025 के अन्तर्गत गुरुवार को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन महुआबाग में परिवहन विभाग द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए उपस्थित व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए कहा कि नेताजी का आवाह्न था कि ‘‘तुम मुझे खुन दो मै तुम्हे आजादी दुंगा‘‘ जिससे बहुत से युवा प्रभावित होकर स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े एवं देश की आजादी में अपना योगदान दिए,आप लोग भी उनके जीवन से प्रेरणा लें। उन्होने कहा कि बच्चे एवं युवा देश के परिर्वतन कर्ता होते है और आज ज्यादातर दुर्घटनाएं सड़क पर इसलिए हो रही है क्योंकि ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर हरें। उन्होने उपस्थित व्यक्तियो एवं स्कूली बच्चों से अपील कि की आज आप लोग 18 वर्ष के बाद ही गाड़ी चलाए, बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाए एवं अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करें की बिना हेलमेट गाड़ी न चलाए। मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, सहायक संभागीय पविहन अधिकारी आर सी श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय के शिक्षक, छात्र/छात्राए एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page