spot_img

नदी में डूबने से युवक की मौत

spot_img

गाज़ीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के दयालपुर कस्बे में 32 वर्षीय अरमान अंसारी की नदी में डूबने से मौत हो गई। अरमान शौच करने के लिए गए थे, इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में गिर गए और डूब गए। बताया जा रहा है कि मृतक अरमान के छोटे भाई की शादी अभी कल ही हुई थी और आज बहुभोज का आयोजन था। घर में चारों तरफ शादी की खुशी और रौनक का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। अरमान मोटर बैंडिंग का काम करते थे और कोचिंग पढ़ाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में चार बहनें और दो भाई थे, जिनमें से दो बहनों का पहले ही निधन हो चुका है। अरमान की अब तक शादी नहीं हुई थी। उनकी अचानक हुई मौत से परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादियाबाद थाना प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page