spot_img

युवक की ढाबे पर मौत: नशे की हालत में लौटा था कर्मचारी, लड़खड़ाकर गिरा, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

spot_img

गाजीपुर। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे स्थित सैदपुर के एक ढाबे पर बुधवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान असम के सोनितपुर जिले के ढेकियाजूटी गांव निवासी गनेश कानू (54) के रूप में हुई है। ढाबा मालिक राम नगीना यादव के अनुसार, गनेश मंगलवार से छुट्टी पर था।बुधवार दोपहर को वह नशे की हालत में ढाबे पर लौटा। इस दौरान वह लड़खड़ाकर गिर गया। उसे खाट पर लिटाया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए गनेश को तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेज दिया है। गुरुवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page