spot_img

हत्या या आत्महत्या ,  रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव ,शरीर पर चोट के निशान,परिवार में मचा कोहराम

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रावल गांव से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। गांव की 17 वर्षीय मासूम बेटी मानसी पाल ने सोमवार की रात को संदिग्ध हालात में अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे उसका शव गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला। यह दृश्य देखकर पूरे गांव में मातम पसर गया।मानसी अपने परिवार की आंखों का तारा थी। मां-बाप ने कभी सोचा भी नहीं था कि जो बच्ची उनके सारे सपने थी, वो इस तरह एक रात में हमेशा के लिए उन्हें छोड़ चली जाएगी। परिवार का कहना है कि रात में सबने साथ बैठकर खाना खाया और मानसी भी हमेशा की तरह सोने चली गई। किसी को भनक तक नहीं लगी कि कब वह कमरे से बाहर गई या किसी ने उसे जबरदस्ती बाहर निकाला।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों की चीख-पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। हर कोई यही कह रहा था “ऐसी भोली सी बच्ची आखिर क्यों ऐसा कदम उठाएगी?” कुछ लोगों को शक है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का नतीजा हो सकती है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पूरे गांव की नजर उस रिपोर्ट पर टिकी है, जो तय करेगी कि ये मौत दुखद हादसा है या किसी दरिंदे की करतूत।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page