spot_img

गोलियों से गूंज उठा करंडा: पच्चीस हजार का इनामी गौ-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। शनिवार की देर रात पुलिस और गौ तस्कर के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हुई। शातिर गौ-तस्कर और पच्चीस हजार के इनामी बदमाश गोलू यादव को करण्ड़ा थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में गोली मारकर धर दबोचा। उसके कब्जे से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है।करण्ड़ा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस को उस वक्त सफलता मिली जब जमुआंव गांव के पास बाइक सवार संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने तमंचा लहराया और तेज रफ्तार में भागने लगा।
सूचना तत्काल कंट्रोल रूम, करण्ड़ा पुलिस और स्वॉट टीम को दी गई। बड़सरा बाईपास पर घेराबंदी कर जैसे ही पुलिस ने उसे रोका, गोलू ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वहीं घायल होकर गिर पड़ा।

पहचान: अंतरजनपदीय गौ-तस्कर, कई जिलों में वांछित

काले कारनामे:

गाजीपुर, चन्दौली समेत विभिन्न जनपदों में 9 मुकदमे दर्ज

आरोप: गौवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता, आर्म्स एक्ट

कई बार फरार, हर बार पुलिस को चकमा देता रहा

मौके से बरामद:

देशी तमंचा (.315 बोर)

एक खोखा, एक जिंदा कारतूस

बिना नंबर की अपाचे बाइक

कार्रवाई में शामिल टीमें:

थाना करण्ड़ा पुलिस

स्वॉट टीम गाजीपुर

खिजिरपुर व बड़सरा चौकी पुलिस

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page