spot_img

चौथी कक्षा के छात्र को बेरहम शिक्षक ने पीटा, खून से नीला पड़ा शरीर, प्रधानाचार्य ने दी धमकी, एफआईआर दर्ज

spot_img

गाजीपुर। जिले में रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 4 में पढ़ने वाले मासूम छात्र अंश सिंह को स्कूल में शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। यह हृदयविदारक घटना डंडापुर गांव स्थित एसएसएन पब्लिक स्कूल की है। अंश सिंह, जो दुखुर्शी गांव का निवासी है, ने घर लौटकर रोते हुए अपने माता-पिता को बताया कि शिक्षक जितेंद्र सिंह ने उसे डंडे से इतना मारा कि उसके शरीर पर गहरे नीले निशान पड़ गए।परिजनों के अनुसार पिटाई के कारण बच्चे की चमड़ी पहले लाल हो गई और फिर खून जमने के कारण उसका रंग नीला पड़ गया। यह सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत शिकायत लेकर मरदह थाने पहुंचे। छात्र के पिता अशोक सिंह ने बताया कि जब वे स्कूल जाकर शिक्षक से बात करना चाहते थे तो प्रधानाचार्य धीरज सिंह ने उन्हें बाहर निकाल दिया और धमकियां देने लगे। इस अमानवीय व्यवहार के खिलाफ जब मामला थाने पहुंचा, तो मरदह थानाध्यक्ष तारावती यादव ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बताया कि शिक्षक और प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना न केवल एक छात्र की मासूमियत पर हमला है, बल्कि हमारे शिक्षा तंत्र की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page