spot_img

डीएम के आदेश पर 36 दिन बाद कब्रिस्तान से निकाल कर मजदूर के शव का हुआ पोस्टमार्टम

spot_img

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के बरवां कला गांव में बीते 18 दिसंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मरे गांव निवासी जुनैद खान का शव घटना के एक माह छह दिन बाद शुक्रवार को शासन के आदेश पर पुनः कब्रिस्तान से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। इस मामले में मृतका की मां रेहाना बेगम ने गांव के कोटेदार लियाकत अली पुत्र जकी अली के खिलाफ अपने पुत्र की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया था। गौरतलब है कि 25 वर्षीय जुनैद खान जो गांव के कोटेदार लियाकत अली के यहां काम करता था। बीते 18 दिसंबर को अपनी मजदूरी मांगने गया था तो उसकी पिटाई हुई थी। पीटने के अगले दिन इलाज के दौरान मौत होने पर उसे गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया था। चूंकि उस समय घर पर विधवा मां के सिवाय कोई नहीं था। जब बाद में मृतक का भाई ज़ुबैर मुंबई से आया तो उसने मां के साथ 27 दिसबंर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भाई ने पुलिस को बताया कि कोटेदार ने हमारे भाई के सीने पर चढ़कर बुरी तरह से पिटाई किया था जिससे मुंह से खून निकल आया था। इधर मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर सालीक राम के नेतृत्व में शुक्रवार को कब्र की खुदाई कराकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page