spot_img

कर्पूरी ठाकुर जी का जीवन सबके लिए अनुकरणीय- गोपाल यादव

spot_img

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्टी आरंभ होने के पूर्व पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिये जाने पर इसे समाजवादी विचारधारा का सम्मान बताते हुए कहा कि कर्पूरी जी का जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है ,उनका संघर्ष,उनकी सरलता, सादगी और ईमानदारी हमें इस बात का संदेश देती है कि यदि आदमी के अन्दर मजबूत इच्छाशक्ति हो तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है । उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में हैं , लोकतंत्र को बचाना जरूरी है क्योंकि लोकतंत्र जिन्दा रहेगा तो गरीब जिन्दा रहेगा। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को एक राजनीतिक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बताते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई का महान योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि वह सरलता और सादगी के पर्याय थे। उनका नाम उन समाजवादी नेताओं की कतार में आता है जिन्होंने निजी और सार्वजनिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उन्होंने आजीवन समाज में व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक विसंगतियों के खिलाफ संघर्ष करते रहे ।कर्पूरी ठाकुर का जीवन ताउम्र संघ‌र्षो से भरा पड़ा था ।वह लालू जी के राजनीतिक गुरु थे और लोक राज की स्थापना के हिमायती थे। वह बिहार में सामाजिक आंदोलन के प्रतीक थे । वह बिहार की राजनीति में गरीब गुरबों की सबसे प्रबल आवाज थे। इस गोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, भरत यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव,आत्मा यादव, संदीप यादव, पवन यादव, सुग्गू यादव, रामविजय यादव, बलिराम यादव, जमुना यादव,अशोक यादव, लड्डन खां आदि उपस्थित थे।इस गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page