spot_img

मासूम हुआ लापता, बदहवास परिजनों ने आमजन से लगाई गुहार, मांगलिक कार्यक्रम में आया था बालक

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर नगर के वार्ड 12 स्थित कुरैशी महाल से एक मासूम लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों में परेशानी का माहौल है। नगर के वार्ड 12 निवासी राहुल मौर्य के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके जमानियां के दरौली निवासी रिश्तेदार अशोक मौर्य अपने परिवार के साथ आये थे। यहां सभी लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी बुधवार को घर के बाहर खेल रहा अशोक का करीब 8 साल का बेटा ऋषभ उर्फ लकी कुशवाहा लापता हो गया। काफी देर तक नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बावजूद अब तक उसका कुछ पता नहीं लग सका है। जिसके बाद परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। परिजनों ने कहा कि उसका पता चलने पर 9044621361 व 8115743946 नम्बर पर सूचना दें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page