spot_img

विकास संग विरासत से समृद्ध हो रहा देश- डॉ दयाशंकर मिश्रा

spot_img

(गाजीपुर): सिधौना में प्रखर समाजसेवी पंडित रामाधार मिश्र की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड का संगीत मय पाठ किया गया। इस अवसर पर पांच सौ असहाय, निर्धन, दिव्यांग और वृद्ध, विधवाओं को कंबल वितरित किया गया।खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने श्रद्धांजलि सभा में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग खासतौर पर गरीब, युवाओं और महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह बजट विकसित भारत के संकल्प सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगा। प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा मानवीय और आध्यात्मिक सम्मेलन है। प्राचीन भारत के निर्माण में प्रयागराज की केंद्रीय भूमिका रही है। यह शैव, शाक्त और वैष्णव संप्रदायों की मिलन भूमि है। साथ ही कला, साहित्य और संस्कृति के अभ्युदय का भी सूत्रधार है। अंतरराष्ट्रीय मानस मर्मज्ञ साध्वी लक्ष्मीमणि शास्त्री ने कहा कि सनातन संस्कृति और मानवीय परंपराओं का पालन करना हर देशवासी का प्रथम कर्तव्य है। बिछुड़न नाथ महादेव धाम बभनौली में महा शिवरात्रि पर 22 फरवरी से 24 फरवरी तक होने वाले सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक के पुण्यलाभ का महत्व समझाया। देवव्रत चौबे, देवराज सिंह, आशीष यादव, राघवेंद्र पाठक, रामतेज पांडेय, श्रवण कुमार मिश्र, कमलेश सिंह, रामजी पांडेय रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page