spot_img

सचिव के वित्तीय अनियमितता से सहकारी समितियों के गोदाम व कार्यालय हुए सील

spot_img

(गाजीपुर): सैदपुर ब्लाक के नायकडीह, मौधा और खानपुर के बहु उद्देशीय ग्रामीण सहकारी समिति के कार्यालय और गोदाम को सील कर दिया गया है। सरकार के किसान हित की सारी योजनाएं लापरवाह कर्मचारियों की वजह से किसानों तक पहुचने से पहले ही दम तोड़ देतीं है। बी पैक्स के खानपुर, मौधा और नायकडीह समितियों में सचिव के रूप में कार्यरत शिवप्रकाश तिवारी के भारी वित्तीय अनियमितता को देखते हुए यह कार्यवाही की गई है। अपर जिला सहकारी अधिकारी सहकारिता दीपक वर्मा की देखरेख में मौधा के दो गोदाम दो कार्यालय, नायकडीह के दो कार्यालय और दो गोदाम सहित खानपुर के एक कार्यालय और एक गोदाम को सील बंद मुहर लगाकर बंद कर दिया गया। एडीसीओ दीपक वर्मा ने बताया कि लंबे समय से किसानों और समितियों के पदाधिकारियों की शिकायत मिलने पर सचिव शिवप्रकाश तिवारी को जबाब देने के लिए निर्देशित किया गया। किसानों और समिति के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को जबाब देने के बजाय सचिव भाग खड़े हुए। इन तीनों समितियों पर उर्वरक बिक्री के धन को निर्धारित बैंक में जमा नही किया गया था। शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक सैदपुर के जांच में सचिव के उपर छह लाख 44 हजार, दो सौ 35 रुपये का चेक समायोजन नही करने का आरोप लगा है। वित्तीय अनियमितता और गबन की अंदेशा में सचिव को कई बार मौखिक, रजिस्टर्ड डाक सहित अन्य माध्यमों से सूचना देने के बाद भी फरार हो गए। जिला सहायक आयुक्त एवं जिला सहायक निबंधन के आदेश पर मंगलवार को मौधा, नायकडीह और खानपुर के सभी बीज एवं खाद गोदामों को सील कर दिया गया। सचिव शिवप्रकाश तिवारी के उपर खानपुर समिति का दो लाख 40 हजार दो सौ 85, नायकडीह समिति का एक लाख 40 हजार छह सौ 91 और मौधा समिति के दो लाख 63 हजार दो सौ 59 रुपये बकाया है। सचिव शिवप्रकाश तिवारी पर विभागीय साक्ष्य संकलन के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सहकारी समितियों के पदाधिकारियों संग एडीसीओ रुद्र प्रकाश और एडीसीओ सतीश कुमार के साथ शाखा प्रबंधक सैदपुर प्रवीण कुमार रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page