spot_img

चोरी की बाइक व अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, चोरी की हीरो होण्डा मोटरसाइकिल व दो तमंचा .315 बोर मय जिंदा कारतूस के साथ सैदपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।बताया गया कि मंगलवार को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान मुखबिर ने क्षेत्र में असलहाधारी दो संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना दी। इस सूचना पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव व उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय मय टीम ने ग्राम होलीपुर, सेहमलपुर स्थित अर्धनिर्मित फायर ब्रिग्रेड परिसर से दो लोगों को धर दबोचा जब वे किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया लाल यादव पुत्र राम अधार यादव निवासी ग्राम पियरी महमूदपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर व राज दीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम तरांव थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो तमंचा .315 बोर व दो जिंदा कारतूस .315 बोर तथा लंका थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर से चोरी की गयी हीरो होण्डा मोटरसाइकिल बरामद की गयी। पता चला कि कन्हैया लाल यादव पर पांच तथा राज दीप यादव पर सात अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page