spot_img

सड़क हादसा: ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर में 7 लोग घायल, ट्रैक्टर चालक फरार

spot_img

गाजीपुर के नोनहरा थाना क्षेत्र में कैथवलिया के पास शुक्रवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हुआ। गेहूं से लदे ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए।
हादसे में स्कॉर्पियो सवार चौरी निवासी पंकज यादव, अजीत यादव, रामविलास, सुदर्शन यादव, अनिल यादव, राम मनोज और सुग्रीव यादव घायल हुए। सभी लोग गाजीपुर में एक तिलक समारोह में जा रहे थे।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद गाजीपुर-बलिया मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया। नोनहरा थानाध्यक्ष के अनुसार, घटना के समय ट्रैक्टर गाजीपुर से कठवामोड़ की ओर जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो गाजीपुर की तरफ आ रही थी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page