spot_img

पूर्व विधायक के भाई की बहू ने की आत्महत्या: मासूम बेटे को छोड़ फंदे पर झूल गई पूनम, डिहियां गांव में पसरा मातम

spot_img

गाजीपुर। डिहियां गांव में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सैदपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता सुभाष पासी के छोटे भाई मोतीचंद पासी की बहू पूनम पासी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। 24 वर्षीय पूनम पासी की शादी कुछ वर्ष पूर्व मोतीचंद के बेटे विनीत से हुई थी। उनका एक मासूम बेटा वेद भी है, जो अभी महज 11 महीने का है। शनिवार को जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए कमरे तक पहुंचे। वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—पूना की लाश कमरे की सीलिंग में लटके पंखे से साड़ी के सहारे झूल रही थी। चीख-पुकार मच गई और कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। शाम 4 बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।पूनम की मौत ने न केवल एक परिवार को तोड़ दिया, बल्कि एक मासूम को मां की ममता से भी वंचित कर दिया। यह घटना फिर सवाल उठाती है—क्या हम समय रहते अपनों के दर्द को समझ पा रहे हैं?

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page