spot_img

अवैध  तमंचा, कारतूस, मोबाइल और बाइक के साथ दबोचा गया शातिर

spot_img

गाजीपुर। ‘तमंचे पर डिस्कशन’ अब नहीं – तमंचे पर ऐक्शन हो रहा है!सैदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर किया है।अपराधियों की धरपकड़ में जुटी सैदपुर थाना पुलिस ने आज एक बार फिर सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के जोगीबीर बाबा मंदिर तिराहा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार, कारतूस और बाइक के साथ रंगेहाथ दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल राजभर पुत्र जयनाथ राजभर निवासी औड़िहार पकवाईनार, थाना सैदपुर के रूप में हुई है। जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक Redmi 5G मोबाइल फोन, और हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, जो अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सैदपुर में मु0अ0सं0 141/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page