spot_img

एसबी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, क्षेत्र के लोगो ने जमकर की सराहना

spot_img

गाजीपुर। करंडा क्षेत्र के गोशंदेपुर स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस भारतवर्ष का राष्ट्रीय पर्व है इसे प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। वक्ताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। प्रबंधक रामानंद दूबे ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात बच्चों ने प्रभातफेरी और झांकी निकाली। बच्चों द्वारा झांकी गोशंदेपुर, रामनाथपुर, नौदर, दीनापुर होते हुए बड़सरा बाजार तक निकाली गई। झांकी की सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है। बच्चों का हुनर देख लोगों ने तारीफ करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में यह विद्यालय टाप टेन पर चल रहा है और क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने का कार्य कर रहा है प्रबंधक रामानन्द दूबे ने कहा कि राज्य में संविधान, शासन संचालित करने की व्यवस्था एवं नियमावली है जिसके माध्यम से विधि का शासन स्थापित करते हुए नागरिक अधिकारों एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की जाती है। भारतीय गणराज्य में यह कार्य सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारतीय गणतंत्र के संविधान में ही यह व्यवस्था है कि भारत का एक आम नागरिक भी भारत का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के पद पर निर्वाचित हो सकता है। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page