spot_img

जामुन के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

spot_img

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ हवाई पट्टी के पास शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका हुआ मिला। गाजीपुर-जंगीपुर मार्ग पर स्थित हवाई अड्डे के समीप यह दृश्य देखने वालों के होश उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया।मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष बताई जा रही है। शव के पास से एक मोबाइल फोन और एक छोटा बैग बरामद हुआ है, जिसके जरिए शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। युवक ने पैंट-शर्ट पहन रखा था और उसके शरीर पर किसी प्रकार की ताजा चोट के निशान नहीं मिले हैं।शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। शव की शिनाख्त न होने के कारण अभी हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं हो सकी है।मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।फिलहाल युवक की पहचान और मौत की असल वजह सामने आने तक पूरा मामला रहस्य बना हुआ है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page