spot_img

“जाली नोटों के साथ पकड़ा गया करंसी किंग

spot_img

गाजीपुर। अपराध की जड़ें उखाड़ने में जुटी करंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जाली नोटों के गिरोह से जुड़े एक शातिर अपराधी संजय वर्मा को दबोच लिया है। आरोपी थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा है।पुलिस ने उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 31 जाली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कुल नकली कीमत 15,500 रुपये है। इसके साथ ही एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और ओपो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।42 वर्षीय संजय वर्मा पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल की हवा खा चुका है। मारपीट और अन्य गंभीर मामलों में उसके खिलाफ रिकॉर्ड पहले से दर्ज हैं। अब पुलिस ने उसे भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 179/180 के तहत गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी। बड़सरा चौकी प्रभारी सचिन सिंह और उनकी टीम ने इस ऑपरेशन को सफल बनाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page