spot_img

पुलिस ने अवैध तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार

spot_img

सैदपुर। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बहरियाबाद अंडरपास अंबेडकर नगर कस्बा सोमवार की सुबह अवैध देशी तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक अश्वनी यादव उर्फ सोनू पुत्र रणविजय यादव ग्राम महमूदपुर उम्र 30 का रहने वाला है। इस संबंध में कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में सांदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच में चौकी इंचार्ज कौशलेश कुमार शर्मा, ज्ञानेश्वर सिंह ने अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बहरियाबाद अंडरपास अंबेडकर के पास एक युवक अवैध तमंचे के साथ खडा़ है। सूचना मिलते ही समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देख युवक भागने लगा लेकिन हमराही पुलिस कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक को 25 आर्म्स एक्ट में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल हरगोविंद सिंह, संजय कुमार यादव, अभिषेक शुक्ला शामिल रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

Chandauli news बेटियों का सम्मान कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं – अजीत

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चन्दौली।बेटियों का सम्मान कर अपने...

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

You cannot copy content of this page