spot_img

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सड़क हादसा, बाइक सवार महिला की मौत

spot_img

गाजीपुर के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवकली के पास एक ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, ककरही गांव निवासी हृदय सिंह यादव अपनी पत्नी पार्वती देवी (35) के साथ बाइक से नंदगंज जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठी पार्वती देवी ट्रेलर के नीचे आ गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हृदय सिंह यादव इस हादसे में बाल-बाल बच गए।घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। रामपुर माझा थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच किया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page