spot_img

विद्यार्थी परिषद ने पीजी कॉलेज चिकित्सालय में आयोजित किया रक्तदान शिविर

spot_img

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर की कार्यकर्ताओं द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती (पराक्रम दिवस) के अवसर पर गाजीपुर नगर में स्थित पीजी कॉलेज में एल एंड टी के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया। अभाविप के पूर्व प्रदेश सह मंत्री कामदेश्वर सिंह ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी एवं युवाओं के प्रेरणादायक स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर प्रारंभ किया। नेताजी के विचारों से प्रभावित होकर शिविर में 50 से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 23 यूनिट रक्तदान किया। श्री सिंह ने कहा की विद्यार्थी परिषद समाज में प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए काम करता आ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने सेवा कार्य के माध्यम से युवाओं को दिशा देने का कार्य कर रहा है। विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य है कि समाज का प्रत्येक युवा समाज में हो रहे दूरव्यवस्था को समाप्त करने के लिए आगे आए। श्री सिंह ने कहा कि युवाओं को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि हमारे रक्तदान से किसी इंसान की जान बच सकती है। क्योंकि समाज में ऐसे भी लोग हैं जिनको रक्त की बहुत आवश्यकता पड़ती है। इसलिए हम सभी युवाओं को संकल्पित होना। उक्त अवसर पर फार्मासिस्ट संतोष ठाकुर, अंजलिना, विपुल, ईशान, ओमकार, बृजेश, प्रभात, अर्पित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page