spot_img

शिक्षा उन्नयन गोष्टी एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर) सैदपुर ब्लाक के न्याय पंचायत विशुनपुर मथुरा अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय रमरेपुर में शनिवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एडी बेसिक उमेश कुमार शुक्ला , विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार राय अपर सचिव क्षेत्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदयचंद राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उच्च प्राथमिक विद्यालय भद्रसेन की छात्राओं ने सरस्वती गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सभी आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की मै निसंदेह कह सकता हूं जो सम्मान बेसिक शिक्षा परिवार देता है वह कोई नहीं दे सकता हैं। उन्होंने कहा की मुझे अतिथि रहना पसंद नहीं अपितु मुझे आपका भाई और परिवार बनकर रहना पसंद हैं। उन्होंने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता वह समाज को हमेशा कुछ न कुछ देता ही रहता है। शिक्षक नन्हे बच्चों को इंसान बनाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने वाली छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस आत्मविश्वास से बच्चों ने मंच पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया वहीं उनके निपुण होने का प्रमाण है। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर मथुरा के प्रधानाध्यापक सूर्यनाथ यादव और प्राथमिक विद्यालय डहरा के प्रधानाध्यापक मूलचंद राम के सेवा निवृत्त होने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एआरपी अरूण पाण्डेय, हरिशंकर यादव, अनिल पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, पीयूष सिंह, विवेक सिंह,विमल सिंह अजय सिंह, श्रवण सिंह, आदि शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन राकेश सिंह और विन्दु यादव ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page