spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से अधेड़ का लटकता मिला शव

spot_img

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मानिकपुर कलां निवासी अमेरिका गोड़(45) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गमछे के सहारे आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।गांव के पश्चिम दिशा में गोपाल बाबा मंदिर के पास मृतक का बगीचा है। शुक्रवार के दिन तीन बजे के आस-पास ग्रामीणों ने पेड़ से लटकते शव को देखा। मृतक का शव गमछे के सहारे झूलता घुटने तक मुड़कर जमीन से लगा हुआ था। स्वजनों के मुताबिक अमेरिका की किसी से अदावत नही थी। मृतक की साइकिल, सामान आदि सभी कुछ मौके पर मौजूद था। मृतक के तीन पुत्र हैं, बड़े पुत्र राहुल की अभी पिछले माह 20 फरवरी के दिन विवाह संपन्न हुआ था। बताया जाता है कि 12 मार्च को बहु की विदाई भी थी। अकस्मात अमेरिका की मौत से सभी हैरान हैं। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि मृतक का शव जमीन से लगता हुआ पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page