spot_img

सैदपुर के पांच छात्रों ने जीता इंस्पायर एवार्ड

spot_img

(गाजीपुर): विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन में जिले के दर्जनों विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा बनवाया है। सैदपुर तहसील के पांच प्रतिभाशाली छात्रों ने इंस्पायर एवार्ड जीतकर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। सभी पुरस्कृत छात्रों के बैंक खाते में दस हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी आ गई है। जिससे स्वजनों के साथ ही गुरुजनों में भी प्रसन्नता है। इंस्पायर अवार्ड योजना में एक विद्यालय से अधिकतम पांच बच्चों द्वारा अपने प्रोजेक्ट कार्य को फाइनल सबमिट किया गया था। जिसमें सर्वश्रेष्ठ आइडिया को चयनित किया गया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर में दसवीं के छात्र आनंद मोदनवाल ने चुम्बकीय विद्युत ऊर्जा पर अपनी शोध लिखकर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता है। प्रिंसिपल डॉ उमेश कुमार मिश्रा ने आनंद को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इसी के साथ यूपी एस दरवेपुर के आठवीं के छात्र नंदन कुमार, यूपीएस मिर्जापुर के आठवीं के छात्र किशन कुमार, यूपीएस बडेपुर में सातवीं के छात्र सत्यम प्रसाद और राजकीय गर्ल्स इंटर कालेज सैदपुर के दसवीं की छात्रा अंशिका निषाद ने इंस्पायर एवार्ड जीता है। सैदपुर के खंड शिक्षा अधिकारी उदयचंद राय ने बताया कि सभी मान्यता प्राप्त सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 10 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में ऑनलाइन आवेदन किया था। इंस्पायर अवार्ड में पुरस्कार के साथ चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। यह विद्यार्थियों को राष्ट्र स्तरीय मंच प्रदान करता है। सभी एवार्ड विजेता छात्रों को 29 मार्च को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page