spot_img

आजमगढ़: बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर हुई हिंसक झड़प, भाले से हमला, एक युवक की मौत, दो घायल

spot_img

संवाददाता वसीम खान

आजमगढ़। जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महानी देवारा जदीद गांव में बिजली के कटिया कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस झगड़े में एक युवक की भाले से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक की पहचान मनीराम निषाद (38 वर्ष), पुत्र जैतू निषाद के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान था। घायल युवकों की पहचान चंदन कुमार (21 वर्ष) और पुतुल (26 वर्ष), दोनों पुत्र मिसिर के रूप में की गई है। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मनीराम निषाद की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत बिजली के खंभे पर कटिया कनेक्शन के तार को लेकर हुई थी। मनीराम का अपने पड़ोसियों से इसी को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई। झगड़े के दौरान विपक्षी पक्ष ने भाला निकालकर हमला कर दिया, जिससे मनीराम और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची महाराजगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिजली के अवैध कनेक्शन को लेकर विवाद सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वांछित हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page