spot_img

तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, जिलाधिकारी ने दिए गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ,  जनपद मऊ में जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सदर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल दिया गया।

इस समाधान दिवस में कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। वहीं 04 टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक जांच व कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। यह जन सुनवाई शासन की मंशा के अनुरूप समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रही है।

शिकायतों के वर्गीकरण में सर्वाधिक 52 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि ग्राम विकास विभाग से 12, पुलिस विभाग से 06 तथा शेष अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें थीं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी श्री मिश्र ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से संवाद कर समस्याओं की वास्तविकता को समझें और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनता से संवाद कर उनके मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह आयोजन प्रशासन और आम जनता के बीच सकारात्मक संवाद और विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी कदम रहा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page