spot_img

देवलास में भाजपा मंडल कार्यालय का हुआ उद्घाटन, जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने किया शुभारंभ

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत देवलास गांव में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के नए मंडल कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया और कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेत्री पूनम सरोज, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, करहां मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडल उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी प्रमुख अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए एक ऊर्जा केंद्र की तरह कार्य करेगा। यहां से संगठन की गतिविधियों का संचालन और जनसमस्याओं के निराकरण का प्रयास तेज़ी से किया जाएगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील भी की।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री सुशील चौबे, युवा नेता राहुल सिंह, श्याम चौबे, शैलेन्द्र सिंह शैलू सहित दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही। पूरे आयोजन में उत्साह और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली। मंडल कार्यालय के उद्घाटन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिला।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page