spot_img

पूर्व पालिका अध्यक्ष राना खातून का निधन, मऊ में शोक की लहर

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

– मऊ नगर की पूर्व पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री राना खातून का सोमवार रात निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले वर्ष अगस्त में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। लंबे समय से इलाज चल रहा था, जिसमें उन्होंने चार बार कीमोथेरेपी ली। दुर्भाग्यवश उनकी शारीरिक स्थिति चौथी कीमोथेरेपी को सहन नहीं कर सकी और रात 10:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राना खातून की राजनीतिक यात्रा प्रेरणादायक रही। वे मऊ नगरपालिका परिषद की प्रथम महिला अध्यक्ष बनीं और 1995 से 2000 तक इस पद पर रहीं। उन्होंने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया। वे कांग्रेस पार्टी की वफादार नेता थीं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही थीं। उन्होंने 2012 में सगड़ी विधानसभा तथा 2022 में घोसी विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।

राना खातून को समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना जाता था। उनके निधन से जिले की राजनीति व सामाजिक क्षेत्र को गहरी क्षति पहुँची है।

नगरपालिका परिषद मऊ के चेयरमैन अरशद जमाल ने उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि राना खातून की सेवा और संघर्ष को मऊ कभी नहीं भूल सकता।

उनका जनाजा कल शाम 5 बजे मदरसा जामतुररिशाद के प्रांगण से उठेगा और खानदानी कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। वहीं, 2 जुलाई को शाम 4 बजे नगरपालिका मीटिंग हाल में एक शोकसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और शहरवासी शामिल होंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page