spot_img

नाले में अज्ञात युवक का मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

दोहरीघाट (मऊ)। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित नाले में लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव दिखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर में कुछ राहगीरों ने नाले में शव को देखा और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page