spot_img

पोखरी में डूबने से किशोर की मौत, मचा कोहराम

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली निवासी एक किशोर की शुक्रवार की सायं पोखरी में डूबने से मौत हो गई। साथ में गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन उसका दाह संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहिरौली के दलित बस्ती निवासी दिव्यांशु उर्फ गोलू (14) पुत्र सीताराम शुक्रवार की सायं तीन बजे वह कुछ बच्चों के साथ पड़ोस के गांव पांती स्थित एक गहरे पोखरे में नहाने लिए कूद गया। काफी देर तक उसको न देख साथ के बच्चे चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके दौड़ पड़े। कुछ तैराकों ने गहरे पानी में डूबे छात्र को बाहर निकाला। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिव्यांशु की मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि दिव्यांशु अपने चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page