spot_img

मुहम्मदाबाद: चिल्ड्रेन बैंक का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

मुहम्मदाबाद। शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर में पिछले वर्ष शुरू किए गए चिल्ड्रेन बैंक का प्रथम स्थापना दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया और बच्चों को अगस्त माह का भुगतान भी किया गया।

विद्यालय के सहायक अध्यापक रजनीश मौर्य की प्रेरणा से शुरू किए गए इस नवाचार ने अब रंग लाना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से न केवल बच्चों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है बल्कि अभिभावकों में भी बचत की भावना मजबूत हुई है
चिल्ड्रेन बैंक में उन्हीं बच्चों का खाता खोला जाता है, जिनकी उपस्थिति माह में 80 प्रतिशत से अधिक रहती है। बच्चे हर माह अपनी जेब खर्च से 2 से 10 रुपये तक जमा करते हैं, जिस पर विद्यालय परिवार 5 प्रतिशत ब्याज भी देता है।

प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी द्वारा शनिवार को अगस्त माह का भुगतान किया गया। पैसे पाकर बच्चों ने खुशी जताते हुए कहा कि वे इनका उपयोग पठन-पाठन व आवश्यक सामग्री खरीदने में करेंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page