spot_img

कमिश्नर और डीआईजी ने बनियापुर गांव में लगाई चौपाल

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


जनता से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, योजनाओं की हकीकत का लिया जायजा – अराजक तत्वों पर सख्ती के निर्देश
मुहम्मदाबाद गोहना। आज़मगढ़ मंडल आयुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के बनियापुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की हकीकत जानी।
अधिकारियों ने राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी पुष्टाहार, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, आवास और शौचालय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। गांव में अब तक 243 आयुष्मान कार्ड, 32 वृद्ध पेंशन, 8 विकलांग व कई विधवा पेंशन बनने की जानकारी मिली। मंडलायुक्त ने सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने पुष्टाहार वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं को संतोषजनक बताया। वहीं, सड़क, नाली, खड़ंजा और हैंडपंप की स्थिति भी ठीक पाई गई।


डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस को दिया।
इससे पहले अधिकारियों ने सरया गांव की गौशाला का निरीक्षण किया, जहां 95 गोवंश पाए गए। उन्होंने वहां नियुक्त महिला कर्मचारियों से बातचीत कर चारा-पानी की व्यवस्था और पशुओं की देखभाल के निर्देश दिए।
निरीक्षण और चौपाल के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, तथा अन्य जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

हाफिज़ नौशाद आज़मी – हाजियों के हक़ की बुलंद आवाज़

वसीम खान मऊ रिपोर्टर मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)।हज सेवा...

नवागत थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में समाधान दिवस

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह जनपद चंदौली अंतर्गत थाना साहबगंज...

भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर बड़ा बवाल, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की...

किसान के हत्यारोपीत चार गिरफ्तार

वसीम खान मऊ रिपोर्टर मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र...

You cannot copy content of this page