spot_img

कमिश्नर और डीआईजी ने बनियापुर गांव में लगाई चौपाल

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


जनता से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, योजनाओं की हकीकत का लिया जायजा – अराजक तत्वों पर सख्ती के निर्देश
मुहम्मदाबाद गोहना। आज़मगढ़ मंडल आयुक्त विवेक और डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के बनियापुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की हकीकत जानी।
अधिकारियों ने राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, आंगनबाड़ी पुष्टाहार, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, आवास और शौचालय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। गांव में अब तक 243 आयुष्मान कार्ड, 32 वृद्ध पेंशन, 8 विकलांग व कई विधवा पेंशन बनने की जानकारी मिली। मंडलायुक्त ने सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने पुष्टाहार वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं को संतोषजनक बताया। वहीं, सड़क, नाली, खड़ंजा और हैंडपंप की स्थिति भी ठीक पाई गई।


डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश पुलिस को दिया।
इससे पहले अधिकारियों ने सरया गांव की गौशाला का निरीक्षण किया, जहां 95 गोवंश पाए गए। उन्होंने वहां नियुक्त महिला कर्मचारियों से बातचीत कर चारा-पानी की व्यवस्था और पशुओं की देखभाल के निर्देश दिए।
निरीक्षण और चौपाल के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक इलामारन जी, तथा अन्य जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page