spot_img

कटान क्षेत्र का एसडीएम ने लिया जायजा

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर


मधुबन, मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी मधुबन राजेश कुमार अग्रवाल राजस्व टीम, पुलिस टीम, सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ व कटान क्षेत्र बिदटोलिया की नई बस्ती में घाघरा नदी द्वारा हो रही कटान का निरीक्षण किया। मौके पर सिंचाई विभाग के अभियंता अखिलेश यादव ने बताया कि नदी द्वारा देवरिया जनपद की सीमा में बरहज पुल के पास बहुत तेजी से कटान कर रही है, बिंदटोलिया ग्राम के किनारे भी नदी ‌ धीमी गति से कटान कर रही है। कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा पहल किया जा रहा है। इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि नदी का जल स्तर खतरे के निशान से अभी नीचे है।


सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क दृष्टि रखने के लिए कहा गया है। नई बस्ती से विस्थापित लोगों के लिए निःशुल्क भूमि चिन्हित की जा चुकी है, सबको खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया गया है। अन्य शासकीय योजना से लाभान्वित करने के लिए खंड विकास अधिकारी फतहपुर मंडाव से वार्ता की गई है। मौके पर थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, कानूनगो प्रभाकर उपाध्याय, लेखपाल शरद पाण्डेय, मनोज और आलोक आदि रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page