spot_img

अंधेड़ का पेड़ से लटका मिला शव, हड़कंप मौके पर पहुंचे पुलिस

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर



मधुबन, मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुड़ाडार मनियार के प्राथमिक विद्यालय के सामने मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरगद के पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि ग्रामीण जब टहलने के लिए घर से खेत की तरफ निकले, तो अंधेड़ का शव पेड़ से लटका देख सन्न रह गए।
थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ाडार मनियार के भेड़वरा होसियार निवासी सुरेश राजभर (58) पुत्र स्व. बरसन का शव मुड़ाडार मनियार के प्राथमिक विद्यालय के सामने मंगलवार की सुबह गमछे के सहारे पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों सन्न रह गए। घटना की सूचना लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक किन कारणों से खुदकुशी की यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। घटना की खबर से गांव मे सनसनी फैल गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की खबर मिलते ही सीओ अभय कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page