spot_img

विद्युत विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बकायेदारों पर हुई कार्यवाही

spot_img


मऊ।बख्तावरगंज उपकेंद्र के अंतर्गत अवर अभियंता देवेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीम ने मौके पर ही कई उपभोक्ताओं से बकाये बिजली बिल की वसूली की। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं का बिल लंबे समय से बकाया है, उन्हें शीघ्र भुगतान करने के लिए प्रेरित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि समय से बिल न जमा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी और बकायेदारों की बिजली काटी भी जा सकती है।
अभियान के दौरान अवर अभियंता देवेंद्र उपाध्याय ने लोगों से अपील की कि समय पर बिजली बिल जमा करें और अवैध तरीके से बिजली का प्रयोग करने से बचें। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन इसके लिए उपभोक्ताओं का सहयोग आवश्यक है।
इस चेकिंग अभियान में अवर अभियंता के साथ मीटर रीडर मनीष यादव, लाइनमैन जितेंद्र चौहान, दिवाकर सिंह, रामनयन, सरभु और रवि सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। टीम ने उपभोक्ताओं को बिजली की सुरक्षा और सही उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page