spot_img

नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार से मध्यम वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत : ए.के. शर्मा

spot_img

वसीम खान मऊ पोर्टल


सस्ती होंगी रोजमर्रा की चीजें, किसानों को मिलेगा लाभ, लग्जरी वस्तुओं पर बढ़ा टैक्स
मऊ, 21 सितम्बर।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने रविवार को मंगलम गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितम्बर को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जो नवरात्रि से लागू होंगे। इन सुधारों से मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी, किसानों का खर्च घटेगा और कारोबार में सुगमता आएगी।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ‘‘यह सिर्फ आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों परिवारों के लिए दिवाली का तोहफ़ा है। जैसे दीपावली के दीप घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही यह सुधार परिवारों की बचत बढ़ाएंगे और समृद्ध भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।’’
दो-दरों की नई व्यवस्था
अब पुरानी चार-स्तरीय जीएसटी संरचना की जगह सिर्फ 5% और 18% की दरें लागू होंगी, जबकि लग्जरी और विलासिता की वस्तुओं पर 40% कर लगेगा। इससे टैक्स प्रणाली सरल, पारदर्शी और कानूनी झंझटों से मुक्त होगी।
जनता और किसानों को राहत
दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान जैसे रोजमर्रा के उत्पाद अब 5% या शून्य कर श्रेणी में आ गए हैं।
खेती से जुड़ी वस्तुएं जैसे ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरणों पर कर घटाकर 5% कर दिया गया है। इससे ग्रामीण भारत को सीधा लाभ मिलेगा और खेती की लागत कम होगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और वाहन क्षेत्र पर बड़ा असर
स्वास्थ्य बीमा पर से जीएसटी पूरी तरह हटा दिया गया है, जबकि दवाइयों और जांच किट पर कर में बड़ी कटौती की गई है।
शिक्षा से जुड़ी कॉपियों, पेंसिल और अन्य छात्र सामग्री पर कोई कर नहीं लगेगा।
वाहनों और बाइकों पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दी गई है, जिससे त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ेगी और आम जनता को राहत मिलेगी।
व्यापार में सुगमता
सरल रजिस्ट्रेशन, 90% ऑटो-अप्रूव रिफंड और रिस्क-आधारित कंप्लायंस जैसी व्यवस्थाएं एमएसएमई, निर्यातकों और श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती देंगी।
मंत्री शर्मा ने कहा कि ‘‘जीवन में आसानी और व्यापार में आसानी’’ के विजन को साकार करने की दिशा में ये सुधार मील का पत्थर हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, राकेश मिश्र, मीडिया प्रभारी कृष्णकांत राय, प्रतीक जायसवाल, आकाश मल्ल आदि मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page