spot_img

मऊ के विधायक रहे अब्बास अंसारी को मिला हाइकोर्ट से राहतअब नहीं जायेगी उनकी विधायकी. नहीं होगा उप चुनाव सजा पर भी लगी रोक

spot_img

वसीम खान मऊ रिपोर्टर

प्रयागराज . दिवंगत बाहुबली व माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे जो पिछले विधान सभा चुनाव के दरम्यान सभा में हेट स्पीच दिए थे.इसके चलते उन्हें मऊ के न्यायालय से उन्हें 2 साल सज़ा मिली थी और इस चक्कर उनकी विधायकी चली गई थी
इलाहाबाद हाईकोर्ट से अब्बास अंसारी को इस मामले बड़ी राहत दी हैl हाईकोर्ट में अब्बास अंसारी नें सज़ा रद्द किए जाने की मांग की थी.जिस पर कोर्ट ने याचिका मंजूर कर ली थी,इससे अब्बास अंसारी को एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट मऊ से मिली 2 साल की सजा की रद्द हो गई,याचिका स्वीकार होने के बाद अब अब्बास अंसारी की विधायकी बहाल हो जाएगी,इस फैसले के बाद अब मऊ की सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं होगा,
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद 30 जुलाई को फैसला रिजर्व कर लिया था,
गौरतलब है कि वर्ष 2022 मे विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के मामले में एमपी एमएलए कोर्ट मऊ ने 31 मई को 2 वर्ष की सजा और 3000 जुर्माना लगाया था, इसी आधार पर 1 जून 2025 को अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई थी, जिला जज मऊ की अदालत ने 5 जुलाई को अपील खारिज कर दी थी,
अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर जिला जज मऊ के आदेश को चुनौती दी थी,अब्बास अंसारी की ओर से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा था,
जबकि यूपी सरकार की ओर से महाधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा और अपर महाधिवक्ता एम सी चतुर्वेदी ने दलीलें पेश की थीं,
उन्होंने एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट मऊ के फैसले पर रोक लगाने का विरोध किया था।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page