spot_img

मानिकपुर असना गांव में ग्राम चौपाल में महिला आयोग उपाध्यक्ष ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, दिलाया अधिकारों का बोध

spot_img

मोनू भारती मऊ रिपोर्टर

घोसी के मानिकपुर असना गांव स्थित ग्राम सचिवालय में शुक्रवार की शाम 4 बजे आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी रहीं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भर बनने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान कई महिलाओं ने अपने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं और अन्य व्यक्तिगत व सामाजिक मुद्दे भी उनके समक्ष रखे जिन्हें चारु चौधरी ने गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की नींव जागरूकता है और जब महिलाएं अपने अधिकारों को जानकर उनके लिए खड़ी होंगी तभी समाज में वास्तविक बदलाव संभव है। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों में आयोग द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई। साथ ही बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन पर विशेष जोर देते हुए सभी को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आने का आह्वान किया।

ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे। इस दौरान बीडीओ शैलेंद्र प्रकाश, ग्राम विकास अधिकारी मनोज शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद विक्रम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेंद्र राय, ग्राम प्रतिनिधि सुदर्शन कुमार, पूर्व ग्राम प्रधान रेयाज अहमद दारा, फरहान शेख, किसान नेता शेख हिसामुद्दीन, जावेद आलम, सुनीता, सुमन, रीना, निर्मला, सविता, शशिकला, फूलमती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page