spot_img

राजदीप महाविद्यालय में हवन पूजन के साथ नूतन सत्र 2025-26 का शुभारंभ

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

कैलहट (मीरजापुर) – राजदीप महाविद्यालय कैलहट में मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे नूतन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ विधिवत हवन पूजन के साथ हुआ। बी.ए., बी.एससी., एम.ए. एवं एम.एससी. प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं की शुरुआत इस आध्यात्मिक वातावरण में की गई, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक ई. राज बहादुर सिंह ने कहा कि राजदीप महाविद्यालय क्षेत्र के शैक्षिक विकास एवं युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने छात्रों को नये सत्र की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए प्राचार्य डॉ. गायत्री देवी ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि शिक्षा केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. सुधा रानी, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, डॉ. इमरान खान, डॉ. रीति सिन्हा, डॉ. चंचला देवी सिंह, डॉ. राम दुलारी के साथ-साथ विनोद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, आशीष सिंह, सुधा सिंह, प्रिया, मिनाक्षी, निधि आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

शुभारंभ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। संपूर्ण आयोजन महाविद्यालय परिवार की एकता और संस्कारपूर्ण परंपरा का प्रतीक बना।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page