spot_img

मीरजापुर: सरदार पटेल अतिथि निवास में लौह पुरुष व डॉ. बलिराम सिंह चौधरी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे मुख्य अतिथि

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर। रविवार को विंध्याचल स्थित सरदार पटेल अतिथि निवास परिसर में एक गरिमामयी समारोह के अंतर्गत भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं अतिथि निवास के संस्थापक प्रमुख, समाजसेवी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा डॉ. बलिराम सिंह चौधरी की प्रतिमाओं का उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अतिथि निवास के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन के साथ-साथ अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। समारोह में वक्ताओं ने देश की एकता के सूत्रधार सरदार पटेल और समाज सेवा के प्रेरणास्तंभ डॉ. बलिराम सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • लाल बहादुर सिंह (जिला संरक्षक, महासभा)
  • मेजर कृपाशंकर सिंह (जिलाध्यक्ष)
  • डॉ. जगदीश सिंह पटेल (विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष व चेयरमैन, जिला सहकारी बैंक)
  • हरिशंकर सिंह पटेल (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
  • राम आसरे सिंह, अमित कुमार सिंह, हरिदास सिंह (विंध्याचल मंडल मंत्री)
  • सुभाष चंद्र सिंह, शिव प्रकाश सिंह, मोतीलाल सिंह (जिला महामंत्री)
  • जगदीश सिंह, उपेन्द्र प्रकाश सिंह, आकाश पटेल
  • एडवोकेट मनोरमा चौधरी (महिला जिला संरक्षक)
  • बीना पटेल (महिला जिला उपाध्यक्ष) व अन्य पदाधिकारीगण।

सभी ने दोनों महान विभूतियों के योगदान को नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गरिमा, सामाजिक एकता और प्रेरणा का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page